06-08-2026 हिमाचल प्रदेश में ITI प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए स्पॉट राउंड शुरू
हिमाचल प्रदेश में ITI प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए स्पॉट राउंड शुरू
हिमाचल प्रदेश में ITI प्रवेश सत्र 2026-27 के अंतर्गत SCVT एवं NCVT की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर स्पॉट राउंड आयोजित किया जा रहा है। स्पॉट राउंड की प्रक्रिया 08 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 तक चलेगी।
प्रवेश के इच्छुक नए एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण एवं शुल्क जमा करना होगा। पंजीकरण एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 08 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक निर्धारित है।
मुख्य कार्यक्रम एवं महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण एवं शुल्क जमा: 08 से 10 अगस्त 2026
आवेदन फॉर्म संस्थान में जमा: 08 से 11 अगस्त 2026, प्रातः 11:00 बजे तक
मेरिट लिस्ट तैयार: 11 अगस्त 2026, प्रातः 11:00 बजे के बाद
रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग: 12 से 14 अगस्त 2026
अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां तथा फोटो पहचान पत्र (Photo Identity Proof) संबंधित ITI में निर्धारित समय तक जमा करना अनिवार्य होगा।
काउंसलिंग के दौरान सीट आवंटित होने पर अभ्यर्थी को निर्धारित प्रवेश शुल्क एवं अन्य शुल्क का भुगतान उसी समय करना होगा। निर्धारित समय पर शुल्क जमा न करने पर सीट अगले पात्र अभ्यर्थी को आवंटित की जा सकती है।
अभ्यर्थियों से अपील है कि वे प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए अपने नजदीकी ITI से संपर्क करें और निर्धारित तिथियों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।